*अर्जुन गंझु के घर हुम्बी मे पुलिस ने किया छापामारी*
टंडवा(आवाज):स्थानीय पुलिस ने कांड संख्या 22/18 के आरोपी अर्जुन गंझु के घर हुम्बी मे सोमवार देर रात छापेमारी किया। यह छापामारी एसआई अंनत शाह के नेतृत्व में किया गया।हालांकि छापामारी में पुलिस के हाथ अर्जुन गंझु नही लगा। बताया गया कि अर्जुन गंझु पिछले कई वर्षों से पुलिस से फरार चल रहा हैं ।जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस काफी प्रयास कर रही है। अर्जुन गंझु पर आम्रपाली कोल परियोजना में अवैध वसूली का मामला दर्ज है। इस मामले में कई लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी है कई लोग अभी जेल में भी हैं।
0 Comments